Kashmir Weather today : कश्मीर में कपकपाती ठंड से लोग बेहाल, तापमान में भारी गिरावट
Last Updated 08 Feb 2024 11:08:42 AM IST
गुरुवार को आसमान साफ होने के कारण कश्मीर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 नीचे दर्ज किया गया।
![]() कश्मीर में कड़ाके की ठंड |
मौसम विभाग ने कहा, "मौसम 14 फरवरी तक शुष्क बना रहेगा। श्रीनगर में तापमान माइनस 5.2, गुलमर्ग में माइनस 12 और पहलगाम में माइनस 11.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 3.6, कटरा में 4.4, बटोट में 0.3, भद्रवाह में माइनस 2.1 और बनिहाल में माइनस 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।
| Tweet![]() |