Delhi Budget 2025: रामराज्य आएगा... बजट से पहले हनुमान जी के दरबार में CM रेखा, मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। सालों बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा अपनी चुनावी घोषणाओं के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण एलान कर सकती है।
![]() |
दिल्ली में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि शहर ‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सरकार के पहले बजट पेश होने से पहले पूजा-अर्चना करने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। pic.twitter.com/diwqv5Blu7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2025
वित्त विभाग का कार्यभार संभाल रहीं रेखा गुप्ता मंगलवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगी।
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बजट ‘‘ऐतिहासिक’’ होगा।
मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह और रविंदर इंद्राज भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, ‘‘बजरंग बली दिल्ली के लिए सर्वश्रेष्ठ करेंगे। दिल्ली का विकास होगा और राम राज्य आएगा।’’
दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का यह पहला बजट होगा। इसमें यमुना की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसे वादों को लागू करने के लिए धन उपलब्ध कराए जाने जैसी चीजों के शामिल होने की उम्मीद है।
| Tweet![]() |