संसद की सुरक्षा में फिर चूक : दीवार फांदकर परिसर में घुसा युवक

Last Updated 17 Aug 2024 06:59:02 AM IST

राजधानी दिल्ली के अति सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है।


संसद की सुरक्षा में फिर चूक : दीवार फांदकर परिसर में घुसा युवक

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है  एक युवक दीवार फांद कर संसद भवन परिसर में घुस गया।

सूत्रों के अनुसार यह युवक रेड क्रॉस रोड की तरफ से दीवार फांद कर लोकसभा की ओर परिसर में घुसा था। कुछ कर्मचारीयों ने उसे दीवार से कूदते हुए देख लिया था।

बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस वर्ष के शुरू में केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (सी आई एस एफ) द्वारा संसद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के करीब छह महीने के अंदर ही सुरक्षा में चूक का यह बड़ा मामला सामने आया हैं।

इससे पहले संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के पास थी।

सूत्रों ने बताया कि परिसर में कूदने से पहले इस युवक को दीवार के पास घूमते देखा गया था। खबर लिखे जाने तक संसद भवन के सुरक्षाकर्मी उससे पूछताछ कर रहे थे। बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

अभी यह नहीं पता चला है कि वह किस उद्देश्य से संसद भवन परिसर में घुसा था।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment