Delhi Weather : राजधानी में दिनभर छाए रहे बादल तापमान लुढ़का
शुक्रवार को हुई बारिश का असर शनिवार को देखने को मिला। दिल्ली के किसी भी इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रिकार्ड किया गया।
![]() राजधानी दिल्ली में दिनभर छाए रहे बादल तापमान लुढ़का |
इस बीच मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
साथ ही इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।
शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा। जिसकी वजह से तपिश से लोगों को बहुत हद तक राहत मिली। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में रविवार को यहां के तापमान के 40 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई है।
इस दौरान दिल्ली के कुछ एक इलाके में हल्की बारिश हो सकती है।
शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान दिल्ली में औसत बारिश का आंकड़ा 3.6 मिमी रिकार्ड किया गया।
| Tweet![]() |