जे.पी.नड्डा ने Kuljeet Singh Chahal को बनाया 'नमो एप' का राष्ट्रीय संयोजक

Last Updated 25 Nov 2023 07:16:48 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा के नेता एवं एनडीएमसी के सदस्य कुलजीत सिंह चहल को नमो ऐप का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।




पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बयान जारी कर बताया, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुलजीत सिंह चहल को नमो ऐप का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment