दिल्ली में खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र मामले में हरियाणा का युवक हिरासत में, पंजाब में छापेमारी जारी

Last Updated 21 Nov 2023 10:21:28 AM IST

दिल्ली में करीब दो महीने पहले एक फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र पाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा से एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।


दिल्ली में खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र मामले में हरियाणा का युवक हिरासत में, पंजाब में छापेमारी जारी

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को लेकर संदेह है कि उसी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर दिल्ली एवं देश के अन्य हिस्सों में इस तरह के चित्र उकेरे थे। पन्नू प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ का प्रमुख है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब में छापेमारी जारी है।

कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लिखे पाए जाने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment