BJP ने अजय आलोक और प्रत्यूष कंठ को बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

Last Updated 02 Oct 2023 06:41:34 PM IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय टीम का विस्तार करते हुए अजय आलोक और प्रत्यूष कंठ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।


अजय आलोक पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के अजय आलोक और दिल्ली के प्रत्यूष कंठ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि, अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आलाकमान लगातार अपनी मीडिया टीम का विस्तार करने में लगा हुआ है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment