कमलनाथ मेरी भी नहीं सुनते: दिग्विजय
Last Updated 23 Sep 2019 12:32:46 PM IST
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ उनकी सुनते हैं।
![]() दिग्विजय सिंह, कमलनाथ (फाइल फोटो) |
सिंह ने कल यहां सराफा व्यापारी एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि मुख्यमंत्री उनकी सुनते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ किसी की नहीं सुनते। उन्होंने दावा किया कि वे कमलनाथ को 40 सालों से जानते हैं।
दरअसल, सिंह के पहले इस कार्यक्रम में सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की ओर इशारा करते हुये कहा था कि मीडिया और तमाम बुद्धिजीवियों का मानना है कि मध्य प्रदेश सरकार को पर्दे के पीछे से सिंह ही चला रहे हैं। उसके उत्तर में सिंह ने ये बयान दिया।
| Tweet![]() |