दुष्कर्म में विफल रहने पर दोस्त के साथ मिलकर मौसेरी बहन की हत्या की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Last Updated 02 Apr 2024 07:32:40 PM IST

झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में एक लड़की से उसके मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार

बताया गया कि बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत गोरडीहा के रहने वाले दोनों युवक 30 मार्च को बसंतराय में अपनी मौसेरी बहन के घर आए। देर रात जब घर वाले सो गए तो दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर खलिहान की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे।

लड़की ने विरोध किया तो गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव खलिहान में पुआल के बीच छिपा दिया। सुबह होते ही दोनों वहां से भाग निकले। अगले दिन लड़की का शव पुआल के बीच बरामद किया गया।

लड़की के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसडीपीओ की अगुवाई में एसआईटी गठित की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment