मोहन मरकाम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष
Last Updated 28 Jun 2019 04:05:32 PM IST
कांग्रेस ने मोहन मरकाम को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
![]() मोहन मरकाम (फाइल फोटो) |
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मरकाम को भूपेश बघेल के स्थान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष के अंत में विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
इसी के मद्देनजर उनके स्थान पर नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
| Tweet![]() |