बहुचर्चित मॉडल आंचल यादव हत्याकांड : भाई निकला मॉडल का हत्यारा
बहुचर्चित मॉडल आंचल यादव हत्याकांड में पुलिस ने मृतक का आंचल यादव के भाई सिद्धार्थ यादव और उसकी मां ममता यादव को किया गिरफ्तार किया है।
![]() बहुचर्चित मॉडल आंचल यादव हत्याकांड (file photo) |
आरोप है कि आंचल की करतूतों से परेशान होकर भाई ने घटना को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को गंगरेल सिंचाई नहर में आंचल यादव का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला था। मरने वाली के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य सोतों से मिली जानकारी में कई हाई प्रोफाइल लोगों और अफसरों का नाम सामने आने के बाद यह साबित हुआ था कि आंचल ने अचानक ढेर सारा पैसा कमा लिया और बिंदास तरीके से बहुत ऐशोआराम की जिंदगी जी रही थी। हत्या के बाद शक की सुई हर उस व्यक्ति पर जाकर टिकी हुई थी जिसके साथ उसके रिलेशन थे मगर घर के सीसीटीवी फुटेज ने सारा घटनाक्रम खोल कर रख दिया। निरीक्षक हिमांशु गुप्ता के मुताबिक पूरे मामले में रायपुर धमतरी और बालोद पुलिस जांच में लगी हुई थी। लंबी जांच व पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला की इस घटनाक्रम में उसके भाई का हाथ है।
आंचल यादव की हत्या उसके सगे भाई सिद्धार्थ यादव ने की है। सिद्धार्थ यादव अपनी मॉडल बहन आंचल यादव आचरण को लेकर काफी परेशान रहता था। फेसबुक में कई तरह के अश्लील फोटो के कारण उसकी आंचल से नहीं बनती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई सिद्धार्थ यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। साक्ष्य छुपाने के आरोपी मृतक की मां ममता यादव को भी गिरफ्तार किया गया है जिसने पुलिस को शुरु आत में ही गोलमोल जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश की थी।
| Tweet![]() |