विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या

Last Updated 16 Jul 2024 09:04:09 AM IST

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है।


विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या

कहा जा रहा है कि तेजधार हथियार से घर पर ही उनकी निर्मम हत्या की गई है। उनका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। दरभंगा पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में घर से बरामद किया गया है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है। रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार से घर पर ही मुकेश सहनी की निर्मम हत्या की गई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुकेश सहनी इस समय मुंबई में हैं। पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद वह मुंबई से पटना के लिए निकल रहे हैं।

बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं. उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई थी।

मुकेश सहनी की एक पहचान 'सन ऑफ मल्लाह' की है। सहनी मूलतः (मल्लाह/निषाद) की राजनीति करते हैं। अगर वोट की बात करें तो बिहार में मल्लाहों की Samjh लगभग सात फीसदी है। वहीं, सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14 प्रतिशत बताते हैं।

यहां बता दें कि मुकेश सहनी का चुनावों से पहले तेजस्वी यादव के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे थे। वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था।

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment