Navratri 2nd Day: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन PM मोदी ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को किया नमन, 'X' पर शेयर की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के रूप ब्रह्मचारिणी के आह्वान के साथ अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) |
एक्स पर तीन मिनट से अधिक लंबी पोस्ट साझा करते हुए वीडियो में देवी की ब्रह्मचारिणी अवतार की तस्वीरें हैं। ऑल इंडिया रेडियो के अभिलेखागार से बैकग्राउंड में देवी का आह्वान करते हुए एक मंत्र चल रहा है।
आज मां ब्रह्मचारिणी की उपासना का दिन है। उनकी कृपा से देश के मेरे समस्त परिवारजनों के तप की सिद्धि हो, यही कामना है। नवरात्रि के दूसरे दिन प्रस्तुत है उनकी यह स्तुति... pic.twitter.com/5r2fYZojZh
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2024
पोस्ट का हिंदी में कैप्शन इस प्रकार है: "आज मां ब्रह्मचारिणी की उपासना का दिन है। उनकी कृपा से देश के मेरे समस्त परिवारजनों के तप की सिद्धि हो, यही कामना है। नवरात्रि के दूसरे दिन प्रस्तुत है उनकी यह स्तुति.."
मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहां ‘ब्रह्म’ शब्द का अर्थ तपस्या है। ब्रह्मचारिणी अर्थात तप की चारिणी-तप का आचरण करने वाली।
| Tweet![]() |