कानून मंत्री रिजिजू एक अच्छे डांसर हैं : पीएम मोदी

Last Updated 30 Sep 2021 07:14:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की जीवंत संस्कृति की सराहना करते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक अच्छे डांसर हैं।


कानून मंत्री रिजिजू एक अच्छे डांसर हैं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू के सजोलंग लोगों के कजालंग गांव के दौरे के बारे में ट्वीट को टैग किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय के मूल लोक गीतों और नृत्यों को रेखांकित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं! अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।"

इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री ने बुधवार रात विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए काजलंग गांव के अपने दौरे का वीडियो साझा किया था।



केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी यात्रा के दौरान जब हम विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव गए। जब भी मेहमान इन लोगों के गांव आते हैं तो यह सजोलंग डांस लोगों का पारंपरिक मनोरंजन होता है। यहां के मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।"

एक मिनट से अधिक अवधि के इस वीडियो में, रिजिजू को स्थानीय निवासियों के साथ नृत्य करते हुए देखा गया था। वीडियो में सजोलंग लोग अपने पारंपरिक लोक गीत गाकर कानून मंत्री का स्वागत कर रहे थे और गांव के कुछ निवासी और मंत्री पारंपरिक धुनों पर नाच रहे थे।

रिजिजू ने उल्लेख किया कि जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन होता है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment