छह राज्यों में 100% लोगों को लगी पहली डोज

Last Updated 14 Sep 2021 12:45:28 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत ने कोविड रोधी टीके की 75 करोड़ से अधिक खुराकें लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके साथ ही छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गोवा, दादरा और नगर हवेली, लद्दाख व लक्षद्वीप में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है।


छह राज्यों में 100% लोगों को लगी पहली डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश का टीकाकरण अभियान नए आयाम हासिल कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, बधाई भारत। आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने साथ में हैशटैग ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ और हैशटैग ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का इस्तेमाल किया है।

मांडविया ने कहा कि भारत को 10 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे जबकि 20 करोड़ का आंकड़ा छूने में 45 और दिन तथा 30 करोड़ का आंकड़ा छूने में 29 और दिन लगे। देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे तथा फिर छह अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 20 दिन और लगे। देश ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 19 दिन और लिए तथा 60 करोड़ से 70 करोड़ तक पहुंचने में महज 13 दिन लगे, जो सात सितम्बर को हुआ था। देशभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण दो फरवरी से शुरू किया गया था।

 

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment