पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Last Updated 02 Sep 2021 11:50:56 AM IST

राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पत्रकार चंदन मित्रा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके पुत्र कुशान मित्रा ने इस बात की पुष्टि की है। मित्रा 65 वर्ष के थे।


चंदन मित्रा का निधन, मोदी ने जताया दुख

मित्रा पायनियर के संपादक भी रहे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे लेकिन वर्ष 2018 में पार्टी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे। मित्रा के निधन पर देश के कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट संदेश में कहा,चंदन मिश्रा जी को उनकी बौद्धिकता और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

मित्रा का आज सुबह निधन हो गया। वह पायनियर अखबार के प्रधान संपादक तथा प्रबंध निदेशक थे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर शोक जताया। नकवी ने ट्वीट कर कहा ‘’वरिष्ठ पत्रकार, सम्मानित सामाजिक, सियासी शख्सियत चन्दन मित्रा जी के निधन की दुखद खबर से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनके परिवार, मित्रों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे,श्रद्धासुमन,ऊँ शान्ति।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment