यह बंगाल की जीत है: ममता बनर्जी
Last Updated 02 May 2021 06:28:53 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राज्य के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा ‘‘यह बंगाल की जीत है।’’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी |
सुश्री बनर्जी ने चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि यह बंगाल की जीत है और सभी लोगों को कोविड संबंधी प्रोटोकाल का पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह शाम छह बजे के बाद प्रेस को संबोधित करेंगी।
सुश्री बनर्जी ने कहा‘‘ अभी किसी तरह का कोई विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा और इसके बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।’’
राज्य में तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही सुश्री बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से घर जाने तथा कोविड से लडने का आवान किया।
| Tweet |