पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित

Last Updated 17 Mar 2021 11:10:32 AM IST

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की खबर दी है।


गांधी के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।      

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हालत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।      

उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।    

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment