तत्काल फास्टैग अपनायें, नहीं बढेगी समय सीमा: गडकरी

Last Updated 14 Feb 2021 07:09:07 PM IST

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फास्टैग के कार्यान्वयन की समय सीमा को आगे नहीं बढाया जायेगा।


केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वाहन मालिकों को तुरंत इस ई-भुगतान सुविधा को अपनाना चाहिये।    

फास्टैग टोल प्लाजाओं पर शुल्क के इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। इसे 2016 में पेश किया गया था। टैग अनिवार्य बनाने से यह सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी कि वाहनों को टोल प्लाजा के माध्यम से बिना रुके गुजरने की सुविधा दी जाये।    

गडकरी ने नागपुर हवाईअड्डे पर फास्टैग को लेकर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार ने फास्टैग पंजीकरण की समयसीमा को दो-तीन बार बढाया है और अब इसे आगे नहीं बढाया जायेगा। अब हर किसी को तुरंत फास्टैग खरीदना चाहिये।

उन्होंने कहा कि कुछ मार्गो पर फास्टैग का पंजीकरण 90 प्रतिशत हो गया है और केवल 10 प्रतिशत लोग ही बचे हैं। उन्होंने कहा कि टोल नाकों पर भी फास्टैग उपलब्ध है और लोगों को इसका इस्तेमाल सहज यातायात के लिये करना चाहिये।    

केंद्र सरकार ने वाहनों के लिये अनिवार्य फास्टैग की समयसीमा एक जनवरी 2021 से बढाकर 15 फरवरी 2021 कर दी है।

भाषा
नागपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment