हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को स्वाइन फ्लू
Last Updated 29 Jan 2019 01:14:16 PM IST
कांग्रेस नेता और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह को स्वाइन फ्लू हो गया है। चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनकी हालत स्थिर है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो) |
उन्हें रविवार को शिमला में 'इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। सोमवार देर शाम पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है।
राज्य में 44 लोगों में स्वाइन फ्लू पाया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि शिमला में 12 और कांगड़ा जिले में 18 मरीजों के इस बीमारी से ग्रसित होने की खबर है। इस वायरस से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
| Tweet |