बचपन में बेहद शर्मिली थीं फारिया
2010 की मिस अर्थ बनी निकोल फारिया सफलता को अपने प्रयासों का परिणाम मानती हैं।
![]() |
उम्र 20 साल, कद 176 से.मी., वजन 46 किलो और पेशे से मॉडल निकोल फारिया ने सौन्दर्य की दुनिया में नाम हासिल किया है। बेंगलूरू की रहने वाली फारिया 10वीं मिस अर्थ प्रतियोगिता में अव्वल रहीं।
फारिया का कहना है कि जिन्दगी में इंसान जो कुछ भी बनता है उसके पीछे उसका सतत प्रयास होता है। फारिया अपनी सफलता को अपने प्रयासों का परिणाम मानती हैं।
फारिया 11 साल की उम्र तक बेहद शर्मिली थीं लेकिन धीरे-धीरे उनमें बदलाव आया। उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। उनके दोस्तों की संख्या बढ़ी। वह खुलकर अपनी बात लोगों से कहने लगीं। अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय के बल आगे बढ़ने लगीं। फारिया ने सपने बुने और योजनाएं बनाकर उसे कार्यान्वित किया।
निकोल फारिया बनीं मिस अर्थ
अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए स्वास्थ्य और सौन्दर्य पर भरपूर ध्यान दिया। इसी का परिणाम है कि एक सीधी और शर्मिली लड़की को दुनिया के फलक पर पहचान मिली।
फारिया ने अपने छुटपन में ही जान लिया है कि जीवन में सीखने की कोई सीमा नहीं होती। अपने अनुभवों से सीखा और अपनी योजनाओं का विश्लेषण किया। आज जो कुछ भी उसे हासिल हुआ है उसकी योजनाओं का ही नतीजा है। हर जीत उसे खुशी देती है, लेकिन हार से वह निराश नहीं होतीं बल्कि हार को सफलता की सीढ़ी और सबक मानती हैं।
मिस अर्थ प्रतियोगिता 2010
फारिया का जीवन के प्रति एक अपना नजरिया है। उनका मानना है कि जीवन दुनिया के खेल या नाटक का हिस्सा है और वह एक अच्छे खिलाड़ी या रंगकर्मी की तरह हैं। वहीं खेल खेलने और खेल का लुत्फ उठाने दोनों में विश्वास करती हैं।
प्रकृति और पर्यावरण के प्रति फारिया बेहद संवेदनशील हैं और उसका संरक्षण आवश्यक मानती हैं।
Tweet![]() |