Happy Chhath Puja 2023 Wishes : ये खूबसूरत मैसेज भेजकर रिश्तेदारों को दें छठ पूजा की बधाई

Last Updated 16 Nov 2023 07:58:29 AM IST

इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। इस महापर्व पर सूर्य-छठी मैया की पूजा के साथ अपनों को भक्तिमय संदेश भेजकर उनके सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.


Happy Chhath Puja 2023

Happy Chhath Puja 2023 Wishes : छठ का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा।  छठ का पर्व चार दिन का होता है। यह पर्व मुख्य रूप से भारत के राज्य बिहार में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसका एक अलग ऐतिहासिक महत्व भी है। पारिवारिक सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए महिलाएं छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। छठ, षष्ठी का अपभ्रंश है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को यह व्रत मनाये जाने के कारण इसका नाम छठ व्रत पड़ा है। छठ सूर्य देव की आराधना का पर्व है। सूर्य की शक्तियों का मुख्य श्रोत उनकी पत्नी ऊषा और प्रत्यूषा हैं। छठ में सूर्य देव के साथ-साथ दोनों शक्तियों की भी आराधना होती है। सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण यानी कि प्रत्यूषा और अगले दिन प्रात:काल में सूर्य की पहली किरण यानी कि ऊषा को अर्घ्य देकर नमन किया जाता है। तो चलिए इस मौके पर ये खूबसूरत मैसेज भेजकर रिश्तेदारों को दें छठ पूजा की शुभकामनाएं

chhath puja wishes images in hindi - chhath puja wishes  
छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाये आप की किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
ज़िंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
छठ पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!


गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर,अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें हर मुराद पूरी,
बांटे घर-घर लड्डू…
जय छठी मैया शुभ छठ पूजा!

सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,
छठ पूजा का हम सब करे वेलकम।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान,
यूं ही बनी रहे हमारी शान।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

सद्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति,
यही है सूर्य देव को, प्रसन्न करने की शक्ति।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली,
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली,
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार,
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है, जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद।
हैप्पी छठ पूजा!


छठी मैया हों अर्घ्य से प्रसन्न, आपको बनाए सुखी और संपन्न।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

छठी मैया से पाएं वरदान, आप सबको मिले धन और सम्मान।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!


छठ पर्व पर आप और आपके पूरे परिवार को बधाई।
हैप्पी छठ पूजा!

इस छठ पर आपको मिले इच्छा पूर्ति का वरदान,
अगली छठ तक पूरे हों, आपके सभी अरमान।
हैप्पी छठ पूजा!

छठ मां बहन हैं, सूर्य देव हैं उनके भाई,
हमारी तरफ से आपको, छठ पर्व की बहुत- बहुत बधाई।
हैप्पी छठ पूजा!

सूर्य देव आपके जीवन में लेकर आएं सुख और समृद्धि।
हैप्पी छठ पूजा!

छठ से शक्ति मिले, सूर्यदेव दें तेज,
इस छठ पर जीवन में, नए उजाले का हो प्रवेश।
छठ पर्व की शुभकामनाएं!

आपकी आँखों में सजे हैं जो भी सपने और दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं,
यह छठ पूजा उन्हें सच कर जाएं, आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं।
छठ पर्व की बहुत- बहुत शुभकामनाएं!

कुमकुम भरे कदमों से आए सूर्य देव आपके द्वार,
सुख संपति मिले आपको अपार
छठ पर्व की शुभकामनाएं करें स्वीकार।
छठ पर्व की बहुत- बहुत शुभकामनाएं!

रथ पर होकर सवार,
सूर्य देव आएं आपके द्वार,
सुख सम्पत्ति मिले आपको अपार,
छठ पर्व की शुभकामनाएं करें स्वीकार।
हैप्पी छठ पूजा!


छठ पूजा के महापर्व पर, छठ मां की जय हो,
धन और समृद्धि से भरा रहे घर, हर कार्य में आपकी विजय हो।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

छठ पूजा का पावन पर्व, है सूर्य देव की पूजा का पर्व,
करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम और बोलो सुख शांति दे अपार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

निसर्ग को वंदन करें,
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें
छठ पूजा के शुभ अवसर पर,
आओ दिल से एक दूसरे को याद करें।
हैप्पी छठ पूजा!

सात घोड़ों के रथ पर सवार, भगवान सूर्य आएं आपके द्वार,
किरणों से भरे आपका घर संसार,
छठ पूजा हो आपके लिए समृद्धि का त्योहार।
हैप्पी छठ पूजा!


सद्विचार,सदाचार, प्रेम और भक्ति,
यही है सूर्य देव को प्रसन्न करने की शक्ति,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

छठ पूजा का पावन पर्व है, सूर्य देव की पूजा करो, मिल के सूर्य देव को प्रणाम करो।
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
छठ पूजा का सुंदर त्योहार, त्योहार है आनंद का,
त्योहार है प्रार्थना का, त्योहार है अपने हिंदुस्तान का।
हैप्पी छठ पूजा!


मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
ज़िंदगी में आए खुशियों की बहार, आपको मुबारक छठ का त्यौहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान,
यूं ही बनी रहे हमारी शान।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

छठ का है आज पावन दिन,
मिलकर मनाओ प्यारा त्योहार,
आज करो सूर्य देव की पूजा।
हैप्पी छठ पूजा 2023

सुबह उगा है सूरज, अर्घ्य सांझ को देना है,
पूरे दिन हमें छठ मैया का नाम लेना है,
अगली सुबह जीवन में नई खुशहाली लाएगी,
छठ मैया आपके सब मनोरथ पूरे कर जाएगी।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


इस छठ पूजा में जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन खूबसूरत और रातें रोशन हों,
कामयाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा,
छठ पूजा की बहुत बधाई!

उगते सूर्य के पूजन से प्राप्त हो आपको यश कीर्ति,
अस्त होते सूर्य से मिले अच्छे स्वास्थ्य का वरदान,
छठी मैया के आशीर्वाद से आपके परिवार में बनी रहे खुशियां अपार।
आपके पूरे परिवार को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुलशन-गुलशन हो जाती है,
कोयल जब गीत सुनाती है,
हर दिल मधुर हो जाती है,
छठ मां जब प्यार बरसाती है,
सबके जीवन में खुशियां खिल जाती हैं।
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment