US Presidential Election 2024 Counting Update: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी नतीजों के रूझान में ट्रंप बहुमत के आंकड़े के करीब
US Presidential Election 2024 Counting Update: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह देश के अधिकतर हिस्सों में मतदान शुरू हुआ और अब वोटिंग खत्म हो चुकी है। उधर दूसरी ओर, वोटों की गिनती जारी है। नतीजों के रूझानों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 267 सीटों और कमला हैरिस 216 पर आगे चल रही हैं।
डोनाल्ड ट्रंप |
ट्रम्प ने 267 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 216 वोट्स प्राप्त किए हैं। यह गणना रात 9 बजे (ईस्टर्न समय) पर वोटिंग समाप्त होने के बाद दी गई है।
बता दें कि अभी ये शुरुआती नतीजे उन राज्यों के हैं, जो परंपरागत रूप से या तो डेमोक्रेट्स या रिपब्लिकन के पक्ष में वोट देते रहे हैं। इसमें सात अहम 'बैटलग्राउंड स्टेट्स' शामिल नहीं हैं, जहां नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, ट्रम्प केंटकी, इंडियाना, वेस्ट वर्जीनिया, साउथ कैरोलिना, फ्लोरिडा, ओक्लाहोमा, अलबामा, टेनेसी, मिसौरी, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, वायोमिंग और लुइसियाना में जीत की ओर हैं। वहीं, हैरिस के लिए वर्मोंट, मैसाचुसेट्स, मैरीलैंड, रोड आइलैंड, कनेक्टिकट, इलिनॉय और न्यूयॉर्क में जीत का अनुमान लगाया गया है।
इस चुनाव का नतीजा मुख्य रूप से सात बैटलग्राउंड स्टेट्स - नॉर्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, जॉर्जिया, एरिजोना और नेवाडा - पर निर्भर करेगा।
ये भविष्यवाणियां मतदान समाप्त होते ही आई हैं, खासकर जॉर्जिया जैसे राज्यों से, जो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का भविष्य तय करेंगे।
ये अनुमान इन राज्यों के इतिहास और शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं, जिनमें आगे ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
इसके अलावा, 8.2 करोड़ से अधिक अमेरिकी मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं, जिसमें इन-पर्सन और पोस्टल वोटिंग शामिल है। ये संख्या 2020 के कुल 15.8 करोड़ वोट के 51 प्रतिशत से अधिक है।
हैरिस और ट्रम्प ने अपने प्रचार अभियान का अंत पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में किया, जो दोनों ही बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं। कुल मिलाकर, सात ऐसे बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं, जो 2024 के व्हाइट हाउस का नतीजा तय करेंगे। इन राज्यों का वोट कभी डेमोक्रेटिक तो कभी रिपब्लिकन के पक्ष में जा सकता है, इसलिए इन्हें 'स्विंग स्टेट्स' भी कहा जाता है।
बता दें कि विजेता घोषित होने के लिए बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 270 सीटें चाहिए।
जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलाइना और अन्य राज्यों में रिकॉर्ड संख्या में मतदान हुआ है। मतदान के लिहाज से ये राज्य महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां से विजेता का फैसला हो सकता है।
कैसे होता है अमेरिका में चुनाव
बता दें कि अमेरिका में जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल के वोट दिए जाते हैं। कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है।
इस चुनाव को ऐतिहासिक बताया जा रहा था लेकिन डोनाल्ड ट्रंप जिस तेजी चुनावी गणना में आगे चल रहे हैं। उससे देखकर लगता है कि कमला हैरिस उनके आगे कहीं नहीं ठहर पा रही हैं।
यह चुनाव बिल्कुल एकतरफा माना जा रहा है।
पहले यह आशंका लगाई जा रही थी कि कमला हैरिस बड़े बहुमत के साथ आगे आएंगी। परन्तु ऐसा हो नहीं रहा।
उधर, अपनी रैलियों में ट्रंप ने अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और अमेरिका को अवैध अप्रवासियों से मुक्त करने का वादा किया।
इस बीच, चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद किसी भी हिंसा को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर विभिन्न प्रमुख शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
देश की शीर्ष चुनाव सुरक्षा अधिकारी जेन ईस्टरली ने अमेरिकियों से चुनाव संबंधी जानकारी के लिए राज्य और स्थानीय चुनाव अधिकारियों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
| Tweet |