यूक्रेन में जलाशय बांध से टकराई रूसी मिसाइलें, 600,000 लोगों पर बाढ़ का खतरा

Last Updated 15 Sep 2022 10:44:41 AM IST

यूक्रेन के क्रिवी रिह के निवासियों को शहर में एक बड़े जलाशय बांध से मिसाइलों के टकराने के बाद खाली करने के लिए कहा गया है, जो कि राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का गृहनगर है।


यूक्रेन में जलाशय बांध से टकराई मिसाइलें, बांध तबाह

मीडिया ने गुरुवार को यह सूचना दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्जेंडर विलकुल के अनुसार, बुधवार को हुए हमलों के कारण क्रिवी रिह के दो जिलों में 22 सड़कें प्रभावित हुई हैं।

रूस को एक आतंकवादी देश बताते हुए, जेलेंस्की ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नागरिकों के खिलाफ युद्ध जारी है। इस बार मिसाइल हाइड्रोलिक संरचनाओं पर हमला किया गया और क्रिवी रिह को तबाह करने प्रयास किया गया।

उन्होंने आगे कहा, "सभी कब्जाधारी बस इतना कर सकते हैं कि दहशत फैलाएं, एक आपातकालीन स्थिति पैदा करें, लोगों से रोशनी, पानी और भोजन जैसे जरूरी चीजें छीनी जाएं। उनका ऐसा करना क्या यह हमें तोड़ सकता है? बिल्कुल भी नहीं। क्या उन्हें इसके लिए मुंहतोड़ जवाब मिलेगा? निश्चित रूप से हां।"



शहर के अधिकारियों ने कहा है कि जल प्रवाह 100 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड दर्ज किया गया और इनहुलेट्स नदी में जल स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया।

राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख काइरिलो टायमोशेंको के अनुसार, हमले से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। लगभग 600,000 लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

रूस ने बुधवार के हमलों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

आईएएनएस
कीव


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment