रूस : नवलनी को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Last Updated 01 Feb 2021 02:21:18 AM IST

रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को हजारों लोग विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। इस प्रदर्शन से क्रेमलिन परेशान है और पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है।


मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन करते लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास करती पुलिस।

प्रशासन प्रदर्शन से निपटने की जी-तोड़ कोशिश कर रहा है। पिछले सप्ताहांत देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ साल में यह सबसे बड़ा एवं व्यापक प्रदर्शन है।

गिरफ्तारियों पर नजर रखने वाले संगठन ओवीडी इन्फो के अनुसार पुलिस ने विभिन्न शहरों में अब तक 260 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मॉस्को में कई अप्रत्याशित सुरक्षा कदम उठाए गए हैं और क्रेमलिन के पास सबवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, बसों का मार्ग बदल दिया गया है। रेस्तराओं तथा स्टोर आदि को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवलनी को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। नवलनी ने खुद को नर्व एजेंट जहर दिए जाने के बाद जर्मनी में पांच महीने गुजारे थे। उन्होंने खुद पर हुए विष हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार बताया था। रूस के अधिकारी इन आरोपों का खंडन करते रहे हैं।

 

एपी
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment