भूटान के पीएम ने इसरो को सराहा
Last Updated 08 Sep 2019 06:47:22 AM IST
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने शनिवार को इसरो के वैज्ञानिकों के साहस और चंद्रयान-2 पर की गई कड़ी मेहनत की तारीफ की।
![]() भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग (file photo) |
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इसरो भविष्य में अपने अंतरिक्ष मिशन को जरूर पूरा कर लेगा।
शेरिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘आज हम सभी को भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 ने अपने आखिरी मिनटों में कुछ चुनौतियों का सामना किया, लेकिन आपका साहस और कड़ी मेहनत ऐतिहासिक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानने के बाद, मुझे कोई शक नहीं है कि वह और उनकी इसरो टीम एक दिन इसे जरूर कर दिखाएंगे।’ चंद्रयान-2 मिशन को देखने के लिए 70 से अधिक बच्चों के बीच भूटान के कुछ छात्र भी बेंगलुरु के इसरो मॉनिटरिंग सेंटर में मौजूद थे।
| Tweet![]() |