April 2024 Festival List : नवरात्रि और हनुमान जयंती के साथ अप्रैल में पडे़ंगे ये व्रत-त्योहार भी, देखें पूरी लिस्ट
April 2024 Hindu Calendar: अप्रैल में कई सारे व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। चैत्र नवरात्रि, हनुमान जयंती, राम नवमी और एकादशी व्रत इस महीने पड़ेंगे। ये सभी हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। यहां देखें पूरी लिस्ट
![]() April 2024 Festival List |
2 अप्रैल 2024, शीतला अष्टमी व्रत - April Vrat Tyohar 2024
जो लोग माता शीतला की पूजा करते हैं उनके लिए 2 अप्रैल का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन शीतला माता की पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और धन-धान्य की प्राप्ति भी होती है। आपको बता दें 2 अप्रैल को शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।
5 अप्रैल 2024, पापमोचनी एकादशी व्रत
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा - पाठ की जाती है। ऐसा करने से भक्तों के सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
6 अप्रैल 2024, शनि प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत के नाम से ही जाना जाता है। इस दिन शिव जी पूजा करने का विधान है।
7 अप्रैल 2024, मासिक शिवरात्रि
7 अप्रैल 2024 मासिक शिवरात्रि पड़ेगी और इस दिन भक्त लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
8 अप्रैल 2024, सोमवती अमावस्या
सोमवती अमावस्या इस साल 8 अप्रैल को है। इस दिन पतरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि लाइफ में जो भी परेशानियां चली आ रही हैं उनका भी निवारण होता है।
8 अप्रैल 2024, सूर्य ग्रहण
साल 2024 में 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगेगा।
9 अप्रैल 2024, चैत्र नवरात्रि
9 अप्रैल को चैत्र नवरात्रों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन से हिंदुओं का नया साल भी शुरू होगा।
12 अप्रैल 2024, विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की बड़ी बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इस दिन दान करने से दोगुना फल भी प्राप्त होता है।
16 अप्रैल 2024, चैत्र महाअष्टमी
चैत्र नवरात्रि के 8वें दिन महागौरी माता की पूजा - अर्चना की जाती है। इस दिन भक्तजन श्रद्धापूर्वक माता रानी की उपासना करते हैं।
17 अप्रैल 2024, रामनवमी
17 अप्रैल को रामनवमी है। इस दिन लोग घरों में कंजक पूजते हैं और प्रसाद बांटते हैं।
19 अप्रैल 2024, कामदा एकादशी
कामदा एकादशी को मनोकामनाओं को पूरी करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही कामदा एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।
23 अप्रैल 2024, चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
23 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इसके साथ ही चैत्र पूर्णिमा भी है। बल-बुद्धि देने वाले हनुमान जी की पूजा करके आप लाभ का फल प्राप्त कर सकते हैं।
27 अप्रैल 2024, विकट संकष्टी चतुर्थी
इस दिन गणेश जी की पूजा आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आ रही बाधाओं का भी अंत होता है।
| Tweet![]() |