Vastu Tips: इस दिशा में कभी ना लगाएं मनी प्लांट का पौधा, घर की बरकत हो सकती है खत्म !
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा सुख समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर में लगाने का विशेष महत्व है। हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर की किस दिशा में लगाना चाहिए।
![]() money plant vastu tips |
दुनिया में वैसे तो पौधों की कई प्रजातियाँ मौजूद हैं लेकिन मनी प्लांट का पौधा कुछ खास किस्म का पौधा है। वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा सुख समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर में लगाने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करता है। जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है उस घर में धन की कमी कभी नहीं होती।
लेकिन ऐसा देखा जाता है कि कई घरों में मनी प्लांट का पौधा होने के बावजूद लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। उनके घर में पैसों की बड़ी किल्लत होती है। इसका सबसे बड़ा कारण पौधे का सही दिशा में ना लगा होना है। आज हम आपको बताएँगे कि वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए और किस दिशा में इसे लगाना चाहिए।
Money Plant Vastu Tips in hindi
मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे गलत दिशा
कई लोग अपनी मर्जी से किसी भी दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगा देते हैं जिससे आर्थिक उन्नति की बजाय आर्थिक हानि होने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर पूर्व या ईशान कोण में भूलकर भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगना चाहिए। मनी प्लांट लगाने के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक मानी जाती है। बृहस्पति गुरु और शुक्र ग्रह की आपसी दुश्मनी होने के कारण ईशान कोण में पौधा लगाने की मनाही है। यदि आप इस दिशा मंन मनी प्लांट लगाते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कलह कलेश की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से मनुष्य की आर्थिक उन्नति के द्वार रास्ते खुलते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। शास्त्रों में दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से घर की सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं और प्रतिनिधि शुक्र हैं।इसलिए यही दिशा मनी प्लांट लगाने के लिए सर्वोत्तम है।
इन बातों का रखें ध्यान - Money Plant Vastu Tips in hindi
मनी प्लांट के पौधे को लगाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट का पौधा यदि जमीन पर छूता है तो इससे सुख समृद्धि में रुकावट उत्पन्न हो सकती है और यह आपके सफलता में भी बाधक बन सकता है। ऐसे में इस पेड़ को ऊपर की ओर सहारा देकर चढ़ाएं। इसके अलावा मनी प्लांट के पौधे को मुरझाने ना दें ऐसा होना अशुभ माना जाता है। ये पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए यदि ऐसा हो तो उसे तुरंत हटा दें। इसके अलावा मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां बेवजह नहीं तोड़नी चाहिए क्योंकि इससेऐसा करने से घर में बरकत ख़त्म हो जाती है।
| Tweet![]() |