Weekly Horoscope 10 to 16 November 2024: यहां पढ़ें 10 से 16 नवम्बर, 2024 का साप्ताहिक राशिफल और जानिए इस सप्ताह के व्रत और त्योहार

Last Updated 10 Nov 2024 08:11:43 AM IST

Weekly Horoscope 10 to 16 November 2024 : 10 से 16 नवम्बर, 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और साथ ही जानिए इस सप्ताह के व्रत और त्योहार।


10 से 16 नवम्बर, 2024 का साप्ताहिक राशिफल



मेष-अच्छी योजनाओं द्वारा कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों के निकटता हानिकर हो सकती है।    
वृषभ-कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
मिथुन-इस सप्ताह मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। घरेलू उलझनो को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क- हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायी रहेगा।
सिंह-दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न आने दें। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
कन्या-इस सप्ताह कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। सोमवार एवं मंगलवार को आर्थिक चिंताएं रहेंगी। विद्यार्थियों के लिये ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।       
तुला-इस सप्ताह श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कायार्ें की पूर्ति न होने से चिंतित होंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-कुछ लाभकारी अवसरों से मन खुश रहेगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने प्रयत्न करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   
धनु-इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।
मकर-व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी। घर में मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। सामाजिक एवं परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को मन में नई उमंगों का संचार होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव।
कुंभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे।  
मीन-संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है।

इस सप्ताह के व्रत और त्योहार

11 नवम्बर-पंचक (पचखा), श्री कृष्ण विजय उत्सव (ब्रज)। 12 नवम्बर-पंचक (पचखा), प्रबोधनी एकादशी व्रत सबका, तुलसी विवाह उत्सव, भीष्म पंचकारम्भ, प्रबोधनोत्सव, विष्णु त्रिरात्रनिवृत्ति चातुर्मास्य व्रत। 13 नवम्बर-पंचक (पचखा) समाप्त रात्रि 08:13 बजे तक, एकादशी व्रत का पारण, तुलसी विवाह। 14 नवम्बर-बैकुण्ठ चतुर्दशी (रात्रिव्यापिनी), निशीथ में महाविष्णु पूजा, नर्मदेर शिवलिंग को तुलसी समर्पण, मणिकर्णिका स्नान, श्री काशीविनाथ प्रतिष्ठा दिवस, चौमासी चौदस (जैन), बाल दिवस, पं. नेहरु जन्मदिवस। 15 नवम्बर-श्रीगुरु नानक जयन्ती, देवदीपावली, आकाशदीपदान, पूर्णिमा तिथि क्षय।  16 नवम्बर-मार्गशीर्ष मासारम्भ। 17 नवम्बर-अशून्यशयन व्रत।   

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment