Aaj Ka Rashifal 6 December : इन राशिवालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Last Updated 06 Dec 2023 07:11:10 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 5 December In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम कर अपनी महत्ता साबित करें। घरेलू समस्याएं रहेंगी, जिससे चिंतित रहेंगे।        
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। सगे-संबंधियों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।      
मिथुन : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा।    
कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।   
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की जरूरत है। रोजगार में मन परिश्रम हेतु चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे।       
तुला : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।     
वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु प्रयासरत रहें। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं।      
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्याभाव न आने दें। घर में खुशहाली रहेगी।            
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।       
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यकुशलता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।      
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मक को न पालें। किसी नये रिश्तें के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment