शुक्रवार, 21 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 21 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 21 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न हुए व्यावसायिक अवरोधों का हल ढूंढने में केंद्रित होंगे।
बृषभ : कोई अच्छा अवसर उत्साहित करेगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन : आंतरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केंद्रित होने का प्रयास करें। परिजनों व मित्रों के सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में कोई अवरोधित कार्य सार्थक होने का योग है।
कर्क : किसी नयी दिशा में रुचि बढ़ेगी। भौतिक चकाचौंध से प्रभावित मन अभाव की अनुभूति कर दुखित होगा। कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। जीवन साथी से भावनात्मक असंतोष संभव।
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। संवेदनशील मन पुरानी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। कार्यशैली में सुधार कर रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों।
कन्या : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्ठा करें। धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें। प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।
तुला : ईश्वरीय आस्था से हर स्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। परंपराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक : धैर्यहीनता लक्ष्य से दिग्भ्रमित करेगी। परिजनों के दुख-सुख के प्रति चिंता संभव। परिश्रम द्वारा आर्थिक लाभ होगा। महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। समय का पूर्ण उपयोग करें।
धनु : अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। दूसरों से कटाक्ष या आलोचनातमक व्यवहार न करें। मांगलिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मिलनसार स्वभाव से संबंधों का विस्तार होगा। जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा।
कुंभ : संबंधियों के बीच मधुरता के लिए कर्तव्यों के प्रति सजग हों। आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें। नयी स्थितियों से नयी प्रतिभा का संचार होगा। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी होगी।
मीन : निर्थक हीन भाव एवं प्रगतिशील लोगों से ईर्ष्या रखना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ संभव। परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव महसूस होगा।
Tweet![]() |