सोमवार, 17 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 17 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 17 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
बृषभ : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। आपके के लिए अच्छा होगा। कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।
मिथुन : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।
कर्क : संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्योंं में गवांयेगा। शिक्षा के दिशा में असमर्थ मन चिन्तित होगा।
सिंह : बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें। कमजोर मनोवल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।
कन्या : पुरानी बातों को भूल नये समय का स्वागत करें। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
तुला : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। संबंधों में सरल व सहनशील बने। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
वृश्चिक : समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नही। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें।
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। स्वास्थ के ख्याल रखें।
मकर: किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। खान-पान में परहेज रखें। स्वास्थ के ख्याल रखें।
मीन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
Tweet![]() |