- पहला पन्ना
- राष्ट्रीय
- Republic Day 2024: तस्वीरों में देखें परेड की झलक

भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू हुए 74 साल पूरे हो चुके हैं। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुए मुख्य समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड में भारत की सैन्य ताकत से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरी भव्यता के साथ दिखी। परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की 9 झांकियां शामिल हुईं।
Don't Miss