क्या अलग हो रहें हैं शिल्पा और राज कुंद्रा! इस ट्वीट ने सबको चौंकाया
2 दिन पहले आए थे शिल्पा शेट्टी के लिए आँखों में आंसू, हीरो बनते ही कुंद्रा नें फेरी नज़रें, किया 'अलग' होने का ऐलान
![]() |
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शिल्पा से अलग हो रहे हैं।
We have separated and kindly request you to give us time during this difficult period
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) October 19, 2023
राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म यूटी 69 को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें जेल में राज की कठिन परीक्षा की झलक दिखाई गई थी।
इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, राज कुंद्रा ने आधी रात को अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। ट्वीट में राज ने लिखा, "हम अलग हो गए हैं। आपसे अनुरोध है कि इस कठिन दौर में हमें कुछ समय दें। इसके साथ ही राज ने टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी बनाए।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अलग हो गए हैं। कई लोग इसे प्रमोशन बता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'अलग होने का मतलब तलाक?' एक ने कहा, 'खराब नौटंकी।' एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।' एक ने कहा, 'अलग होने का मतलब है राज कुंद्रा से मास्क का अलग होना।' इसी तरह कई लोग राज कुंद्रा को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
राज कुंद्रा की आने वाली फिल्म 'यूटी 69' उनकी जिंदगी की कहानी बयां करने वाली फिल्म है। शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित राज की इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राज लीड हीरो हैं।
| Tweet![]() |