बेटी के साथ तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा आ रही भारत, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Last Updated 31 Oct 2022 01:26:38 PM IST

अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी फैलने के लगभग तीन साल बाद पहली बार भारत आने को लेकर उत्सुक हैं।


फिलहाल लॉस एंजिलिस में रह रहीं अभिनेत्री ने ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर लिखा, “आखिरकार…करीब तीन साल बाद।”

इसके साथ उन्होंने विमान में सवार होने के लिए दिए जाने वाले पास की तस्वीर भी साझा की।

यह प्रियंका की बेटी मालती मैरी की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनास ने जनवरी में घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिये माता-पिता बने हैं।
हाल ही में अभिनेत्री ने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थी।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment