Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' में होगी ब्यूटी क्वीन मनस्वी ममगई की एन्ट्री

Last Updated 09 Oct 2023 12:43:41 PM IST

पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस मनस्वी ममगई अपकमिंग कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में नजर आएंगी।


Manasvi Mamgai

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसके टीवी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर हमेशा से क्रेज रहा है। बिग बॉस के हर सीजन के शुरू होने से पहले उसमें एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट को लेकर फैंस काफी उत्सुक रहते है इस बार भी फैंस के मन में चल रहा है कि बिग बॉस 17 में कौन-कौन नजर आने वाला है।

इसी बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस और मॉडल और पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई भी बिग बॉस 17 का बनने वाली हैं। आइए एक नजर डालते हैं मनस्वी ममगई के करियर पर। पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस मनस्वी ममगई अपकमिंग कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में नजर आएंगी।

आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि मनस्वी बिग बॉस शो में नजर आएंगी। शो की थीम कपल बनाम सिंगल्स है, जिसे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।

मनस्वी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 का खिताब जीता था और मिस वर्ल्ड 2010 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पहले मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2008 का खिताब जीता था। 2016 में, वह रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन में भारतीय राजदूत बनीं।

एक्ट्रेस का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन वह चंडीगढ़ में पली बढ़ीं। उनकी मां प्रभा, उत्तराखंड से हैं।

2014 में उन्होंने प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इरोज इंटरनेशनल स्टूडियो की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में अजय देवगन के साथ खलनायक मरीना की भूमिका निभाई।

मनस्वी अपने 'एक्शन जैक्सन' स्टार कास्ट के साथ मशहूर भारतीय कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में नजर आईं।

हालांकि मनस्वी ममगई के बिग बॉस 17 में आने की खबरें हैं। हालांकि, मनस्वी ममगई ने बिग बॉस 17 में एंट्री की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उन्हें आखिरी बार काजोल अभिनीत 'द ट्रायल' में देखा गया था।

 

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment