राम चरण ने नहीं की कोई भी बॉलीवुड फिल्म साइन, अटकलों को किया खारिज

Last Updated 08 Oct 2023 05:34:30 PM IST

तेलुगु स्टार राम चरण ने अयप्पा मंदिर के दर्शन किए। मुंबई की उनकी यात्रा ने अफवाहों को हवा दी, कि वह सुपरस्टार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक संभावित बॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काम कर सकते हैं।


Ram Charan

तेलुगु स्टार राम चरण ने अयप्पा मंदिर के दर्शन किए। मुंबई की उनकी यात्रा ने अफवाहों को हवा दी, कि वह सुपरस्टार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक संभावित बॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काम कर सकते हैं।

हालांकि, यह पुष्टि हो गई है कि उन्होंने कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। एक सूत्र ने खुलासा किया कि 'आरआरआर' एक्टर की फिलहाल बॉलीवुड में काम करने की कोई प्लानिंग नहीं है और वह अन्य प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

सूत्र ने कहा, "राम चरण के बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करने की कोई खबर नहीं है। वह फिलहाल अपने काम में बिजी हैं और उनकी अन्य प्राथमिकताएं भी हैं।" अभिनेता मुंबई यात्रा पर है, जहां उन्हें अयप्पा दीक्षा पूरी करने के लिए नंगे पैर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकते हुए देखा गया, जिससे उनके बॉलीवुड डेब्यू की अटकलें तेज हो गईं, जो अब खारिज हो गई हैं।

वर्तमान में, एक्टर अपकमिंग एक्शन-पॉलिटिकल-थ्रिलर तेलुगु फिल्म 'गेम-चेंजर' में एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं, जहां उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी होंगी। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है।

 

इससे पहले 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में तेलुगु फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गाने की जीत ने देश का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया था। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली, एक्टर्स राम चरण और एनटीआर जूनियर समेत पूरी टीम समारोह में शामिल हुई थी। अब आरआरआर टीम के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई।राम चरण और एनटीआर जूनियर को एकेडमी की सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया था। आरआरआर को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पहली बार किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में ऑस्कर मिला था।

 

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment