Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज कितना रहा भाव

Last Updated 21 Sep 2023 04:29:45 PM IST

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बीते दिन की तुलना में आज यानी 21 सितंबर 2023 की सुबह सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं


Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बीते दिन की तुलना में आज यानी 21 सितंबर 2023 की सुबह सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं। आइए जानते हैं कितने रुपये की गिरावट आई। साथ में हम सोने- चांदी के भाव को समय समय पर पता करने के तरीके के बारे में भी जानेंगे।

 

भारतीय बाजार में सोने- चांदी के दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 21 सितंबर 2023 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है। सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है। वही चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के शुद्ध सोने की कीमत 59255 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72109 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59018 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं , 916 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54278 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने का दाम 44441 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 34664 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 72109 रुपये की हो गई है।


मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं भाव

ibja से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियां के अलावा शनिवार और रविवार को लेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 करात और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। एसएमएस के जरिए  मिल जाएंगे इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए देख सकते हैं।

हम आपको बता दे की इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। यह संविधान टैक्स और मेकिंग चार्ट के पहले जारी किए गए। रेट देश भरमें सर्वमान्य है लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती हैं।


अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment