Asian Games 2023 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 10-2 से पीटा, पहुंचा सेमीफाइनल में

Last Updated 01 Oct 2023 09:22:19 AM IST

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक (Harmanpreet's hat-trick) और आक्रामक खेल शैली की बदौलत भारत ने शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को 10-2 से पीट कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत गेंद को लेकर आगे बढ़ते हुए।

यहां पाकिस्तान के साथ पूल ए के मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत में ही आक्रामक अंदाज में दिखी।

मनदीप सिंह ने 8वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद अभिषेक और मनदीप सिंह ने आपस में बेहतरीन तालमेल बनाया और मनदीप ने सिंह ने विपक्षी गोलकीपर को चकमा देते हुए शानदार गोल किया जबकि हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया।

पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली।

दिलचस्प बात यह है कि ललित कुमार उपाध्याय भारत के लिए अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।  इस भारतीय फॉर्वड ने 2014 हॉकी विश्व कप में भारत के लिए डेब्यू किया था। 29 वर्षीय खिलाड़ी 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह टोक्यो 2020 के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भी हैं।

भारतीय टीम अभी तक पूरी तरह से पाकिस्तान के ऊपर हावी दिख रही है।

दूसरे क्वार्टर में ललित कुमार ने गोल करने का एक मौका बनाया, लेकिन उनका प्रयास साइड नेटिंग से टकराकर असफल हो गया।

दूसरे क्वार्टर के आखिरी लम्हों में सुमित ने गोलकर भारत को 4-0 से बढ़त दिलाई।

इस तरह पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने एकतरफा अपनी बढ़त बरकरार रखी और पाकिस्तान टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने पजेशन अपने पास बनाए रखा और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर लिया।

वार्ता
हांगझोउ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment