Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत

Last Updated 24 Sep 2024 07:32:26 AM IST

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को थाना सूरजपुर के धर्मपाल खड्डा सूरजपुर में निर्दोष सिंह के निर्माणाधीन मकान में शटर‍िंंग गि‍रने से मजदूर अजय, राजेंद्र सिंह और समसू छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हे स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अजय (28) और राजेंदर सिंह (53) की मृत्यु हो गई। घायल समसू (35) का उपचार चल रहा है।

पुलिस शवों का पंचायतनामा भर कार्रवाई कर रही है। मौके पर मृतकों के परिजन व घायल के परिजन मौजूद है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया एक मजदूर का इलाज चल रहा है।

लगातार हो रही बारिश के चलते मकान का शटरिंग गिर गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक अब शटरिंग के नीचे किसी और के दबे होने की कोई आशंका नहीं है।

आईएएनएस
ग्रेटर नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment