UP: गाजियाबाद के रूप नगर इंडस्ट्रियल इलाके में गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Last Updated 23 Sep 2023 01:04:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ा हादसा होने की खबर है। खबर के अनुसार लोनी के रूप नगर इंडस्ट्रियल इलाके में दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया।


बताया जा रहा है कि मलबे में कईं लोग फंसे हुए है, जिन्हें निकालने के लिए रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है। जिसमें अब तक पांच लोगों को जीवित निकाला जा चुका है।

वहीं घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौजूद है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी इलाके के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया। बचाये गये लोगों में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मकान बिना पिलर के बना था।



घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत गिरने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल है।

मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment