यूपी के आजमगढ़ में माफिया डॉन की पत्नी पर जालसाजी का मामला दर्ज
माफिया डॉन कुंतू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह की पत्नी वंदना सिंह पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
![]() यूपी के आजमगढ़ में माफिया डॉन की पत्नी पर जालसाजी का मामला दर्ज |
वंदना सिंह पर जाली दस्तावेजों के आधार पॉलिटेक्निक कॉलेज की मान्यता पाने और ग्राम सभा की जमीन हड़पने का आरोप लगा है। वंदना सिंह आजमगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। खबरों के मुताबिक वंदना सिंह, श्रीमती विद्यावती देवी शिक्षण-प्रतिष्ठान एवं सेवा संस्थान ट्रस्ट की चेयरपर्सन हैं। यह ट्रस्ट देवरिया कमालपुर गांव में रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज चलाता है। जांच में पता चला है कि कॉलेज को मान्यता जाली दस्तावेजों के आधार पर मिली है।
आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर वंदना सिंह और सचिव शिव प्रकाश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रबंधन समिति को लेकर भी जांच चल रही है।
बता दें कि कुंतू सिंह बड़ा अपराधी है और उसका नाम हाल ही में लखनऊ के एक अन्य गैंगस्टर अजीत सिंह की हत्या के मामले में सामने आया था।
| Tweet![]() |