नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत

Last Updated 11 Feb 2021 10:28:24 AM IST

नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर चार में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए करीब छह कर्मचारियों में से एक की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।


गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत (प्रतिकात्मक फोटो)

कंपनी के मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।    

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया, ‘‘सेक्टर 4 के ए- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ। घटना में रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू, इंद्रदेव सहित करीब छह कर्मचारी झुलस गए थे।’’  उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार शाम को रवि की मौत हो गई।      

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है।      

अपर उपायुक्त ने बताया कि पवन शर्मा नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में कंपनी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

भाषा
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment