हिमंत बिस्व सरमा ने संभाली असम की कमान, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ; PM मोदी ने दी बधाई

Last Updated 10 May 2021 12:54:40 PM IST

असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल जगदीश मुखी ने गुवाहाटी में सरमा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। हेमंत बिस्वा सरमा के साथ 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पूर्वोतर के इस प्रवेश द्वार के विकास को गति मिलेगी और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा और मंत्री पद की शपथ लेने वालों को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम असम की विकास यात्रा को और गति देगी तथा लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर असम की प्रगति और भाजपा की मजबूती में योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की भी सराहना की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे सहयोगी सोनोवाल ने पिछले पांच सालों में राज्य में जनहितकारी और विकासपरक शासन दिया। असम की प्रगति और पार्टी की मजबूती में उनका बहुत योगदान है।’’

 

 मुख्यमंत्री के अलावा, भाजपा और उसके सहयोगियों के 13 नव-निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली, जिसमें असोम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) भी शामिल है।

13 मंत्रियों में रणजीत कुमार दास, अतुल बोरा, यू.जी. ब्रह्मा, परिमल सुकालबैद्य, चंद्र मोहन पटोवरी, केशब महंत, रानोज पेगू, संजय किशन, जोगन मोहन, अजंता नेग, अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका और बिमल बोरा शामिल हैं।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से कुछ हफ्ते पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नोग, पिछली तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली सरकारों में कांग्रेस के मंत्री थे।

राज्य भाजपा अध्यक्ष दास, पेगू और सिंघल को पहली बार मंत्रियों के रूप में शामिल किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष गणमान्य व्यक्ति एक घंटे के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

सरमा को रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था। सरमा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक भी हैं।

भाजपा ने असम में मार्च-अप्रैल के चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। भाजपा ने 60 सीटें जीती थीं और इसके गठबंधन साथी एजीपी ने 9 और यूपीपीएल ने 6 सीट जीती थी।

 

एजेंसियां


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment