पटना के पास नीतीश कुमार पर हमला
Last Updated 28 Mar 2022 03:46:51 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार को पटना के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया।
![]() पटना के पास नीतीश कुमार पर हमला |
घटना को लेकर पूरे बिहार में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उच्चपदस्थ सूत्रों ने कहा, यह हमला बख्तियारपुर में हुआ जहां कुमार अपने पुराने सहयोगियों से मिल रहे थे।
मुख्यमंत्री कुमार ने अपना प्रारंभिक बचपन बख्तियारपुर में बिताया है।
वह क्षेत्र के एक स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे।
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर पीछे से आते और कुमार के चेहरे पर वार करते हुए दिखाई दे रहा है।
| Tweet![]() |