श्रीलंका के पूर्व तमिल सांसद डरबन में भूख ह&#

Last Updated 08 Apr 2009 03:53:30 PM IST


डरबन। श्रीलंका के एक पूर्व तमिल सांसद श्रीलंका में तमिलों को सैनिकों द्वारा प्रताड़ित किये जाने तथा उनकी अन्य समस्याओं को प्रकाश में लाने के लिए यहां भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका तमिल सह समन्वय समिति के अतिथि के रूप में यहां पहुंचे पूर्व सांसद एम नीलाबनाथन ने प्रेट्र को बताया कि श्रीलंका में तमिलों की कठिनाइयों को देख कर चुप नहीं बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा मैं 75 साल का हूं। मैं दुनिया का ध्यान श्रीलंका की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। उन्हें श्रीलंका में तमिलों को बचाने के लिए अवश्य कुछ करना चाहिए। तमिल नेता ने डरबन के उत्तर में स्थित ऐतिहासिक माउंट एजेकांब मरिअम्मन मंदिर में भूख हड़ताल शुरू की है। संयोग से यह ऐसे समय में हुआ है जब पूरे दक्षिण अफ्रीका से हिंदू मंदिर में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment