सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार, 30 जून तक बने रहेंगे पद पर

Last Updated 27 May 2024 07:06:56 AM IST

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को जनरल पांडे के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है।


सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

विस्तार के बाद अब मनोज पांडे 30 जून तक सेना प्रमुख के पद पर बने रहेंगे। वे 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन इससे पहले उन्हें एक महीने का विस्तार दे दिया गया है।

उल्लेखीय है लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल 2022 को 29वें सेना प्रमुख के रूप में कमान संभाली थी।

उन्होंने सेना प्रमुख एमएम नरवणे की जगह ली थी। जनरल नरवणे ने 30 अप्रैल 2022 को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा किया था।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक मनोज पांडे को 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के साथ पल्लनवाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी।

उन्होंने अपने करियर में वे कई अहम पदों पर रहे हैं और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में शामिल रहे हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment