प्रसिद्ध कथाकार मधु कांकरिया को वर्ष 2023 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

Last Updated 30 Aug 2023 07:27:13 AM IST

प्रसिद्ध कथाकार मधु कांकरिया (Famous story writer Madhu Kankariya) को वर्ष 2023 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान (Shrilal Shukla Smriti IFFCO Literary Award) दिए जाने की मंगलवार को घोषणा की गई।


कांकरिया को यह सम्मान 30 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में दिया जाएगा।

इफको (IFFCO) की विज्ञप्ति के अनुसार, इस पुरस्कार के लिए कांकरिया का चयन प्रो. असगर वजाहत की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया जिसमें कई वरिष्ठ साहित्यकार, कवि-कथाकार, लेखक, समीक्षक एवं आलोचक शामिल थे।

मधु कांकरिया का जन्म कलकत्ता में 23 मार्च 1957 को हुआ। उनके सात उपन्यास और बारह कहानी संग्रह प्रकाशित हैं। उपन्यासों में ‘पत्ताखोर’, ‘सेज पर संस्कृत’, ‘सूखते चिनार’, ‘ढलती सांझ का सूरज’ चर्चित रहे हैं। ‘वादलों में बारूद’ नाम से उन्होंने यात्रा वृत्तांत भी लिखा है।

तेलुगू, मराठी सहित कई भाषाओं में उनकी रचनाओं के अनुवाद हुए हैं। मानवीय त्रासदी के विविध पहलुओं की बारीक अभिव्यक्ति मधु कांकरिया के रचनाकर्म की विशिष्ट पहचान है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment