भारतीय महिला हॉकी टीम का पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला, बोले- टीम बहादुरी से खेली, शानदार कौशल दिखाया

Last Updated 04 Aug 2021 09:10:02 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय हॉकी टीम के ‘‘विलक्षण’’ प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया सामने आई।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हॉकी टीमों के विलक्षण प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे। आज और पूरी प्रतियोगिता के दौरान हमारी महिला हॉकी टीम बहादुरी से खेली और शानदार कौशल दिखाया। अगले मुकाबले और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं।


भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण जीतने का सपना आज टूट गया। सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 2- 1 से भारत को पराजित कर दिया।

भारत के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है जिसके लिये शुक्रवार को उसका सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरेगी।
 

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment