प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

Last Updated 11 Dec 2020 11:18:03 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंटरनेशनल भारती फेस्टिवल को संबोधित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने कवि, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की 138वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

मोदी ने कहा कि भारती एक कवि, लेखक, संपादक, पत्रकार, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी और भी बहुत कुछ थे। उनका दायरा बड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी ने सुब्रमण्यम भारती के महिलाओं को लेकर विजन पर भी चर्चा की। भारती महिलाओं की स्वतंत्रता के पक्षधर थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की ओर से महिलाओं की बेहतरी की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी बताया। कहा कि हम महिलाओं के नेतृत्व वाले सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। सेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन मिलने लगा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment